गंगा एक्सप्रेसवे में भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर रोहाना कलां के किसानों ने उठाई आवाज

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्राम रोहाना कलां के दर्जनों किसानों ने अपर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को शिकायती पत्र के माध्यम से क्षेत्र की भूमि अधिग्रहण को लेकर व्याप्त शंकाओं के निवारण कराए जाने की मांग की है। ग्राम रोहाना कलां तहसील सदर जिला मुजफ्फरनगर के सत्यवीर सिंह, योगेश कुमार, संजय त्यागी, राजेश्वर त्यागी आदि किसानों ने सरकार द्वारा प्रस्तावित शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे जो रोहाना कलां की भूमि से भी होकर गुजरेगा जिसमें रोहाना कलां के किसानों की 158 खसरा नम्बरान की भूमि अधिग्रहण सूची में अंकित हो चुकी है। के संबंध में कहा है कि ग्राम रोहाना कलां की 90 प्रतिशत भूमि नहर से सिंचित अति उपजाऊ भूमि है जिसके चले जाने से किसानों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अंकित सर्किल रेट भूमि की गुणवत्ता के आधार पर काफी कम है जबकि बाजार भाव बहुत अधिक है। इन किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि ग्राम रोहाना कलां एनसीआर में आता है हमें आज तक एनसीआर में आने का लाभ तो नजर नहीं आया बल्कि नुकसान कई दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि गांव के इन सभी किसानों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में एनसीआर के अनुसार मुआवजा दिलाये जाने की कृपा करें ताकि ग्राम के सभी किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके।
बता दें कि शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे योगी सरकार की एक महत्वाकांक्षी 6-लेन ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर है जो पश्चिमी यूपी (शामली) को पूर्वांचल (गोरखपुर) से जोड़ेगा। लगभग 750 किलोमीटर लंबे इस मेगा प्रोजेक्ट की लागत ₹35,000 करोड़ है। यह यूपी के 22 जिलों से गुजरेगा और गंगा एक्सप्रेसवे सहित 5 प्रमुख एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। कहना गलत न होगा कि इस गोरखपुर एक्सप्रेसवे से पश्चिम से पूर्वांचल तक विकास को पंख लगेंगे। मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल, पुरकाजी और बघरा ब्लॉकों के 16 गांव संशोधित सूची में प्रस्तावित है।
इस कॉरिडोर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलों से पूर्वांचल तक का सफर करने वालों के लिए मुफीद होगा। राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से जनवरी में अधिकृत कंपनी ने सर्वे के बाद पहले फेस के लिए तीन जिलों के गांवों को सूचीबद्ध किया है।

जिला आशिहारा कराटे चैपियनशिप का आयोजन 19 जुलाई को हरिद्वार में

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 जुलाई को शिवडेल स्कूल भेल में जिला आशिहारा कराटे चैपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए आशिहारा के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही चैंपियनशिप में

ब्राह्मण संगठनों ने किया संयुक्त मंच का गठन, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्र्पुरी बने मंच के मुख्य संयोजक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज में संपन्न हुई विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की बैठक में ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी को संयुक्त मंच का मुख्य संयोजक चुना गया है। ब्राह्मण समाज की एकता, सम्मान, संगठन और ब्राह्मण समाज के विरुद्ध होने

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया गुरूकुल कांगड़ी विवि में शौचालय का लोकार्पण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम स्थित शौचालय के सौंदर्यकरण के पश्चात मेयर किरण जैसल एवं विवि के कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार ने शौचालय का लोकार्पण किया। शौचालय का लोकार्पण विधायक आदेश चौहान एवं क्षेत्र के पार्षद नागेंद्र सिंह राणा के प्रस्ताव पर किया गया है। कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि पार्षद नागेन्द्र

मेरठ में प्रदर्शन कर रहे दलितों के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेरठ में प्रदर्शन कर रहे दलितों के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा मारपीट करने पर रोष व्यक्त करते हुए कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर दलितों के शोषण का आरोप भी लगाया। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष

दिव्यांग और बुजुर्गो की सहायता के लिए हरिद्वार हरकी पैड़ी पर लगायी गयी लिफ्ट चेयर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए आने वाले दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए खास लिफ्ट चेयर लगाई गई है। लिफ्ट चेयर की सहायता से श्रद्धालु आसानी से पैड़ीयां पारकर गंगा स्नान के लिए नीचे उतर पा रहे हैं। हरकी पैड़ी की व्यवस्था संभालने वाली तीर्थ पुरोहितों की संस्था श्रीगंगा सभा

मुजफ्फरनगर पधारने पर किया पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष (पूर्व सांसद राज्य सभा) व कुल्लाधिपति हरित यूनिवर्सिटी का मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में निजी कार्यक्रम में आगमन पर मुजफ्फरनगर मेरठ रोड पर मूलचंद रिसोर्ट में संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal