रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह आयोजित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं रानीपुर विधायक ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह सिडकुल स्थित होटल में आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अरोड़ा व सचिव मनोज का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। एमपी गुप्ता एवं विधायक आदेश चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अरोड़ा एवं सचिव मनोज को बधाई देते हुए कहा कि सेवा के कार्यों में रोटरी क्लब का अनुकरणीय योगदान है। अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर समाज उत्थान में किए जा रहे प्रयास प्रसंसनीय है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब कनखल द्वारा गरीब निर्धन परिवारों की मदद, स्वास्थ्य कैंप, जागरूकता अभियान समाज के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने सभी से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने का आह्वान किया। डायरेक्टर विशाल गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि समाज सेवा ही रोटरी क्लब कनखल का उद्देश्य है। रोटरी क्लब कनखल द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण में रोटरी क्लब का अहम योगदान है। महिला उत्थान एवं मलिन बस्तियों में शिक्षा को लेकर भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अरोड़ा एवं सचिव मनोज ने आभार जताते हुए कहा कि रोटरी क्लब कनखल हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुडकर कार्य कर रहा है। गंगा सफाई, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य कैंप, शिक्षा सामग्री वितरित करने आदि प्रकल्प निरंतर चलाए जा रहे हैं। इस दौरान इस असिस्टेंट कमिश्नर चेतन घई राजीव अरोड़ा, मनोज सुबुद्धि, अक्षय अग्रवाल, हरपाल सिंह, अनुभव गिरी, प्रदीप अग्रवाल, साहिल चावला, राजेश त्यागी, शालू सिंह, विवेक गिरी, आशीष सपरा, केशव जोशी, शैलेंद्र सिंह, डॉक्टर के. सिंह मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal