हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा के जन्मदिन के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने मायापुर स्थित अमरापुर घाट पर गंगा का पूजन एवं दुग्धाभिषेक कर उनकी दीर्घायु व सुखी जीवन की कामना की। गंगा पूजन करने वालों में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, तरूण व्यास, पार्षद महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी, हिमांशु राजपूत, याज्ञिक वर्मा, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि, बीएस तेजियान, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र श्रमिक, करन सिंह राणा, यश शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ, मनीष गुप्ता, अरूण चौहान, यूथ कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष मयंक त्यागी, सतेंद्र वर्मा, आशीष पंवार, गोविंद पाण्डेय, अयान सैफी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






