सराय बायपास रोड़ निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने किया प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जर्जर सराय बाइपास रोड का निर्माण कराने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान विपिन गुप्ता ने प्रशासन से सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि सराय बाइपास रोड पिछले सात वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर गढ्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। बरसात में पानी गढ़ढों में पानी भर जाता है। जिससे स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शासन प्रशासन और स्थानीय विधायक के बार-बार संज्ञान में लाए जाने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क सिंचाई विभाग उत्तराखंड के अधीन होने के बावजूद विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सतीश चौधरी एडवोकेट, संजीव मेहता, मुकेश गुप्ता, रणदीप राणा, योगेंद्र शर्मा, पंकज गुप्ता, मोहित शर्मा, गौरव ठाकुर, अशोक प्रजापति, पंकज कुमार, राहुल कुमार, हर्ष गुप्ता, प्रमोद तनेजा, सुमित गुप्ता, अंकित गुप्ता, रामपाल सिंह, आलोक कुमार, विनय कुमार, मनोज कुमार, सिद्धांत सेठी सहित स्थानीय लोग व व्यापारी मौजूद रहे।

युवती संग बैठे दूसरे समुदाय के युवक की हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन क्षेत्र के जिला परिषद मार्किट में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब हिन्दु युवती के साथ एक प्रतिष्ठान पर बैठकर खाद्य पदार्थ खा रहे दूसरे समुदाय के युवक को हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरे बाजार पीट दिया। युवक को मारपीट से बचाने के लिए बीच बचाव करा

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया पातंजल योगधाम के बच्चों के साथ मैंगों व मिल्क पार्टी का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने आर्य नगर स्थित पातंजल योग धाम आश्रम के बच्चों के साथ मैंगो एवं मिल्क पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं विनीत अग्रवाल ने कहा कि ईश्वर का रूप होते हैं। संस्था द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों के

पुलिस ने दी भंडारे वाले बाबा को सम्मानजनक अंतिम विदाई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पुलिस ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए भंडारे वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर रहने वाले रमाशंकर गुप्ता का अंतिम संस्कार कर उन्हें सम्मानजनक विदाई दी। 9 जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक व्यक्ति का शव मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शिनाख्त

कांवड़ मेला में शिव-भक्त कांवड़िए के सेवार्थ निशुल्क भंडारे का आयोजन : संतोष पाण्डेय

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी कांवड़ मेले के पावन अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए माँ भगवती जन सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति की ओर से यह चौथा वार्षिक भंडारा होगा, जिसकी शुरुआत आगामी 30 जुलाई 2026 से होने जा रही है। ​समिति के

सिंहद्वार पर द एडवेंट स्कूल द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

हरिद्वार (हरिद्वार)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए द एडवेंट स्कूल, हरिद्वार द्वारा आज सिंहद्वार क्षेत्र में भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौधरी ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अनुज चौधरी, प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता

रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह आयोजित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं रानीपुर विधायक ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब कनखल का अधिष्ठापन समारोह सिडकुल स्थित होटल में आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अरोड़ा व सचिव मनोज का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। एमपी गुप्ता एवं विधायक आदेश चौहान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई