वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत श्री राम कॉलेज में रोवर-रेंजर एवं एनएसएस ने किया पौधारोपण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान 2026 के अंतर्गत श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर की रोवर-रेंजर इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर रोवर-रेंजर स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर श्री देवेन्द्र चौधरी, डॉ. नईम अली, रोवर-रेंजर प्रभारी श्री अंकित कुमार तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने भी पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाई। सभी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिकाधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान-2026 केवल पौधे लगाने का अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।
रोवर-रेंजर प्रभारी श्री अंकित कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अभियान के उद्देश्य को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने कहा कि युवा शक्ति पर्यावरण संरक्षण की सबसे बड़ी भागीदार है। यदि प्रत्येक विद्यार्थी एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले, तो हरित भारत के निर्माण का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी रोवर-रेंजर स्वयंसेवकों, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने रोपित पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। महाविद्यालय परिवार ने भी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए भविष्य में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal