मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में जनपद में विशेष अतिक्रमण एवं यातायात प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शिव चौक से भगत सिंह रोड होते हुए शामली स्टैंड चौकी तक सड़क किनारे किए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं निर्बाध बनाया जा सके। साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए कुल 221 वाहनों के चालान किए गए।यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान जनहित में चलाया गया, जिससे आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यातायात पुलिस ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय धैर्य एवं सतर्कता बनाए रखें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। तीन सवारी बैठाकर वाहन न चलाएं। वाहन के आवश्यक अभिलेख (ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि) साथ रखें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






