उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन मुजफ्फरनगर ने उठाई धारा 411 में संशोधन की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के कटरा मोचीयान मे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में सर्राफा व्यवसाईयों ने एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें सुनार के कारोबार से जुड़े समस्त कारोबारीयो द्वारा धारा 411 में संशोधन किए जाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सर्राफा कारोबारियों ने शीघ्र ही सर्राफा एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल, कारोबार से जुड़ी समस्याओं के निराकरण हेतू सुबे के मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के सर्राफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक का संचालन व्यापारी नेता राकेश त्यागी और अध्यक्षता पवन कुमार वर्मा ने की। बैठक में कटरा मोचीयान और सर्राफा बाजार के सोने चांदी का कार्य करने वाले कारोबारीयों ने बैठक में आए दिन सर्राफा व्यवसाय मे आने वाली समस्याओं को लेकर गहनता से विचार किया। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय पुलिस के अलावा अन्य राज्यों से आने वाली पुलिस द्वारा आए दिन धारा 411 के तहत सुनार व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों का उत्पीड़न किया जाता है। इतना ही नहीं सुनार का कार्य करने वाले दुकानदारों पर चोरी का माल खरीदने जैसे घिनौना आरोप लगाकर पुलिस द्वारा दुकानदार को चोर साबित किया जाता है, जिससे दुकानदारों को मानसिक ही नहीं बल्कि आर्थिक उत्पीड़न का भी शिकार होना पड़ता है। जिससे सुनार व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों का सामाजिक ह्रास भी होता है। कुछ दिन पूर्व भी समस्त सर्राफा कारोबारी द्वारा मुजफ्फरनगर के पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार मे मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसमे पुलिस द्वारा धारा 411 का उपयोग करते हुए व्यापारीयों का उत्पीड़न किया जाना बंद होने के साथ, धारा 411 मे संसोधन किये जाने पर व्यापारीयो द्वारा अपने अपने विचार रखे गए थे। इसी कड़ी मे जहां देश क़ी अर्थव्यवस्था के चलते सोने चांदी के आसमान छूते भाव को लेकर आभूषण निर्माताओं के साथ छोटे कारीगरों का भी व्यवसाय प्रभावित हुआ हैँ, जिसके चलते सर्राफा व्यवसाय से जुड़े सभी लोग अपने व्यवसाय को लेकर चिंतित हैँ तो कम पूंजी के चलते कुछ का व्यापार पूर्ण रूप से बंद हो चुका है। सर्राफा कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द धारा 411 को खत्म करने या फिर संशोधन किए जाने की मांग को लेकर सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। बैठक में मुख्य रूप से व्यापारी नेता राकेश त्यागी, भोला शंकर सर्राफ, प्रदीप वर्मा, प्रमोद कुमार,शुभम वर्मा, आशीष वर्मा, आशु गर्ग, सतीश फौजी, शिवकुमार वर्मा, विजय वर्मा, नरेंद्र भारती, शिवम वर्मा, सुनील वर्मा के अलावा अन्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal