राज्य व्यापार मंडल व दून वैली उद्योग व्यापार मंडल ने किया व्यापारी सम्मेलन का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राज्य व्यापार मण्डल उत्तराखंड व् दून वैली उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा गुरू मण्डल आश्रम देवपुरा में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जीएसटी सरलीकरण, इंस्पेक्टर राज समाप्त करना और ओएनडीसी जैसे प्लेटफॉर्म से छोटे व्यापारियों को बड़ी कंपनियों के बराबर लाना बोर्ड की प्राथमिकता है। उत्तराखंड के व्यापारियों द्वारा जीएसटी थ्रेशोल्ड 20 लाख से 40 लाख करने व व्यापारी आयोग बनाने की मांग को केंद्र सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ हैं। उत्तराखंड सरकार व्यापारी हितों के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारियों को विशेष राहत पैकेज, पहाड़ी क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स सब्सिडी तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार दिलाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। राज्य व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि व्यापारी व सरकार के बीच आयोग ने एक सेतु का कार्य किया है। सरकार व व्यापारी एक सदन में बैठकर व्यापारियों की हितों की रक्षा के लिए विचार कर रहे हैं। राज्य व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन को मध्यम वर्गीय व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रदेश में मॉल व कमर्शियल कंपलेक्स में 70 प्रतिशत दुकानें स्थानीय लोगों को आवंटित करने, व्यापारियों के प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून, राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन सहित व्यापारियों हितों को लेकर कई सुझाव दिए गए हैं। दून वैली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य पंकज मेसोन ने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठायी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन विशाल गोस्वामी एवं महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज, विशिष्ट अतिथि पंकज व्यास, सरिता पुरोहित, संतोष पैनोली, आशीष अग्रवाल, विजय प्रजापति, प्रदेश महामंत्री अतुल गोसाई, दीपक गौनियाल, नितिन चौहान, तेजप्रकाश साहू, देवेंद्र चमोली, रवि शर्मा, जसवंत बिष्ट, राज कांडपाल, शेखर फुलारा, हरीश विरमणि, विनय नागपाल, पंकज डिढ़ान, रोहित बहल, संजय गर्ग, सुरिंदर भाटिया, तेजप्रकाश तलवार, इंद्रप्रकाश सहगल, केवल कुमार, जसपाल छाबड़ा, अशोक अग्रवाल, हेम रस्तोगी, सुमित कोहली, दीपू नागपाल, देवेंद्र साहनी, त्रिवेश खुराना, मोहित भटनागर, संजीव टंडन, दिव्य सेठी, रजत गुप्ता, सचिन डोरा, हरमीत जैसवाल, सनी कुमार, संजय शर्मा, इतेश अरोड़ा, अरुण कुमार, विवेक सेठी, अर्पित सिंघल, अमरदीप सिंह, गगन सेठी, गौरव कुमार, अतुल रस्तोगी, करण सहगल, बंटी, ज्योति नरुला, जसपाल खंडूजा, सिमरनजीत सिंह, निखिल वर्मा, सचिन अरोड़ा आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal