मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा का जल स्तर बढ़ने से घाट की पैड़ियाँ डूब गयी है। गंगा घाट से पंडितों पुरोहितों ने अपनी दुकानें हटा ली है। नौका विहार भी बंद हो गया है। गंगा के दूसरी ओर खेतों में फसलों की रखवाले करने वाले किसानों काे बाढ का डर सताने लगा है और वह अपना सामान लेकर घरों को लौटने लगे है। एसडीएम ने लेखपाल को बाढ चौकियों पर सर्तकता बरतने के आदेश दिए है।
तीर्थनगरी शुकतीर्थ में बह रही बाण गंगा का जल स्तर लगातार बढ रहा है, जिसके चलते स्नान घाट का निचला भाग डूब गया है। श्रद्धालुओं से गहरे पानी में स्नान न करने की लगातार अपील की जा रही है लगातार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।शुक्रवार को केन्द्रीय जल आयोग के गेज पाठक प्रीतम सिंह ने बताया की गंगा का जल स्तर 224.42 अथवा पांच मीटर से अधिक था। खतरे का बिंदु 226.50 मीटर है। गंगा के दूसरी ओर खादर में खेतों पर फसलों की रखवाले करने वाले किसानों काे बाढ का डर सताने लगा है और वह अपना सामान व पशुओं को लेकर घरों को लौटने लगे है। वही, नगरी में पानी निकासी के लिए बीडीओ प्रमोद कुमार वर्मा व एडीओ पंचायत योगेश्वर दत्त गुरुवार को जेसीबी व श्रमिक लेकर नगरी में पहुंचे और हनुमद्धाम क्षेत्र में हो जल भराव से निजात दिलाने के लिए नाले की खुदाई करा रहे है, जिससे पानी निकासी हो सके।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






