पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 1 में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रत्येक वार्ड में सड़क, पुलिया, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिया निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी। क्षेत्रवासियों ने राजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया और जनहित के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान, डा.राजकुमार यादव, गरिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अजय मलिक, अंशुल शर्मा, संदीप चौधरी, जितेन्द्र राय, गौरव पुंडीर, सुरेंद्र कर्णवाल, हरकेश चौहान, दिनेश चौहान, रवि वर्मा, बलराम नौटियाल, हरेंद्र कुमार, दिनेश वर्मा, अविनाश गुप्ता, ललित मोहन, ए.के.जैन, सुखदेव सिंह बिरदी, उमेश उपाध्याय, बी.एस.राठी, अंकित ओझा, एम.एम. शर्मा, दीवान सिंह फर्तियाल, डी.के.जैन, अरुण कुमार सिंह, पवन गोयल, रविकांत सूद, सुरेंद्र कर्णवाल, रविंद्र, शांतनु मिश्रा आदि मौजूद रहे।

बांकेबिहारी मंदिर में नई व्यवस्था, खाली जेब लेकर आएंगे और जाएंगे सेवायत

मथुरा (रिपोर्टर)। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद श्री बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और वित्तीय निगरानी को और सख्त कर दिया गया है। अब मंदिर में प्रवेश से पहले सेवायतों और सुरक्षाकर्मियों को अपनी जेबें खाली करनी होंगी और मंदिर से बाहर निकलते समय भी उनकी जांच की जाएगी।

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज बंद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में लगातार हो रही बारिश और आगामी दिनों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने शुक्रवार को भी कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे जिले के सभी सरकारी, सहायता

कोरोना ड्यूटी में जान गंवाने वाले सभी आवश्यक सेवा कर्मी ‘कोरोना वारियर’ माने जाएंगे: हाईकोर्ट

लखनऊ (रिपोर्टर)। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौरान आवश्यक सेवाओं में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी, बिजली, जल और टेलीफोन विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों के वे कर्मचारी, जिनकी ड्यूटी के दौरान मृत्यु हुई, उन्हें भी ‘कोरोना वारियर’ माना जाएगा। न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति

अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद ने की समस्याओं का समाधान करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानद गिरि महाराज ने प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आश्रम धारी संतों की मांगों पर मेला प्रशासन को प्रमुखता से ध्यान देना चाहिए। आश्रमों के माध्यम से ही धार्मिक क्रियाकलाप संचालित होते हैं। कुंभ मेला एवं अन्य बड़े

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा-चिराग पासवान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि राम मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी का कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। चिराग पासवान से विपक्ष राजनीति छोड़ जांच में करने की अपील भी की। हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद

आस्था पथ पर महिला की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आस्था पर अज्ञात महिला का शव मिलने का खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया कर लिया है। बुधवार की देर रात दूधियाबंद तिराहे पर हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal