राम मंदिर चढ़ावा चोरी का कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा-चिराग पासवान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि राम मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी का कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। चिराग पासवान से विपक्ष राजनीति छोड़ जांच में करने की अपील भी की। हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद निंदनीय, शर्मनाक और आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि जिसने भी रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए भ्रष्टाचार किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य सरकार इस मामले में किसी भी दोषी को नहीं बख्शेगी। जांच में छोटा या बड़ा अधिकारी अथवा पदाधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर मिसाल कायम की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी आस्था से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार करने की हिम्मत न कर सके। चिराग पासवान ने विपक्ष से भी इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े तथ्य, साक्ष्य या कोई महत्वपूर्ण जानकारी है तो उसे जांच एजेंसी या एसआईटी के सामने रखा जाना चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच में सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े ऐसे मामलों में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की बजाय दोषियों को बेनकाब करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी धर्मस्थल से जुड़े भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बांकेबिहारी मंदिर में नई व्यवस्था, खाली जेब लेकर आएंगे और जाएंगे सेवायत

मथुरा (रिपोर्टर)। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद श्री बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और वित्तीय निगरानी को और सख्त कर दिया गया है। अब मंदिर में प्रवेश से पहले सेवायतों और सुरक्षाकर्मियों को अपनी जेबें खाली करनी होंगी और मंदिर से बाहर निकलते समय भी उनकी जांच की जाएगी।

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज बंद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में लगातार हो रही बारिश और आगामी दिनों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने शुक्रवार को भी कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे जिले के सभी सरकारी, सहायता

कोरोना ड्यूटी में जान गंवाने वाले सभी आवश्यक सेवा कर्मी ‘कोरोना वारियर’ माने जाएंगे: हाईकोर्ट

लखनऊ (रिपोर्टर)। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौरान आवश्यक सेवाओं में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी, बिजली, जल और टेलीफोन विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों के वे कर्मचारी, जिनकी ड्यूटी के दौरान मृत्यु हुई, उन्हें भी ‘कोरोना वारियर’ माना जाएगा। न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति

अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद ने की समस्याओं का समाधान करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानद गिरि महाराज ने प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आश्रम धारी संतों की मांगों पर मेला प्रशासन को प्रमुखता से ध्यान देना चाहिए। आश्रमों के माध्यम से ही धार्मिक क्रियाकलाप संचालित होते हैं। कुंभ मेला एवं अन्य बड़े

पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 1 में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रत्येक वार्ड में सड़क,

आस्था पथ पर महिला की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आस्था पर अज्ञात महिला का शव मिलने का खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया कर लिया है। बुधवार की देर रात दूधियाबंद तिराहे पर हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal