आस्था पथ पर महिला की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आस्था पर अज्ञात महिला का शव मिलने का खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया कर लिया है। बुधवार की देर रात दूधियाबंद तिराहे पर हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका साथी अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद चुन्नी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी थी। 28 जून को महिला का शव बरामद होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार स्वयं वादी बनकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकद्मा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस जांच में दो व्यक्तियों के चंडी चौक से महिला को पैदल गंगा घाट की तरफ ले जाने की जानकारी सामने आयी थी।
8 जुलाई की रात एसआई खेमेन्द्र गंगवार व एसआई नवीन चौहान पुलिस टीम के साथ दुधियाबंद तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रायवाला की तरफ से एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार व चेहरे पर गमछा लपेटे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। बचाव में की गयी पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश जिशान पुत्र राशिद निवासी मौहल्ला जिगर कालोनी नहटोर थाना नहटोर जिला बिजनौर उ.प्र. पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथ शाहनवाज अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। जिशान के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व 2 खोखा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि 28 जून की सुबह वह और शाहनवाज महिला को हरकी पैडी के पास से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए बहला फुसलाकर चण्डी चौक के पास गंगा घाट पर लेकर गये थे। जहां महिला की सहमति से झाडियो मे उन्होंने बारी-बारी से शारीरिक सम्बन्ध बनाये। महिला ने जब पैसे मांगे तो पैसे न होने पर महिला ने झगडा करते हुए पुलिस मे शिकायत करने की धमकी दी। इस पर दोनों ने गुस्से में आकर चुन्नी से गला घोंटकर और मूंह पर मुक्का मारकर उसकी हत्या कर दी और उसके मोबाइल फोन का सिम निकालकर नदी मे फेंक दिया और फोन लेकर फरार हो गए। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान के प्रयास और फरार हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal