प्रत्येक मोर्चे पर नाकाम सिद्ध हो रही केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार-प्रो.भुवन भास्कर जोशी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता प्रो.भुवन भास्कर जोशी ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र की सरकारें प्रत्येक मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रधानमंत्री अपने मन की बात करते हैं। लेकिन जनता के मन की बात नहीं सुनते। हरिद्वार आए प्रो.भुवन भास्कर जोशी का सपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। ललतारौ पुल स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रो.भुवन भास्कर जोशी ने कहा कि करोडों लोगो की आस्था के केन्द्र राम मंदिर में चन्दा चोरी से देश और सनातन का नाम खराब हुआ है। अयोध्या के बाद बद्रीनाथ मंदिर में चढावा चोरी की सूचनाओं से लोग आहत है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंदा चोरी में बडे लोगों को बचाया जा रहा है। सिर्फ चंपतराय, अनिल मिश्रा के इस्तीफे से कुछ नही होगा। उन्हें भी सरकार बचा रही है। जब राम मंदिर के उद्घाटन का श्रेय प्रधानमंत्री लेते है तो चंदा चोरी पर भी उन्हें बोलना चाहिए। प्रो.जोशी ने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी की नीतियां जनता पर भारी पड़ रही हैं। पूरे देश मे हाइवे क्षतिग्रस्त हो रहे है। ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों के नाम सरकार ने छुपाए। इससे शहीदो का अपमान हुआ। सरकार युवाओ के भविष्य के साथ भी खिलवाड कर रही है। पेपर लीक के कारण बच्चे आत्महत्या पर मजबूर हो रहे है। शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
कार्यकारी सपा प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करती है। विपक्ष की सरकारों को गिराया जा रहा है। वोटर लिस्ट से लोगो के नाम काटे जा रहे है। आस्था से खिलवाड़ करना भाजपा का काम है। चंदा चोरी में भी भाजपा, आरएसएस का हाथ है। उन्होंने कहा कि जिले में सपा का जनाधार बढ रहा है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडा जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथो को मजबूत किया जा रहा है। जल्द ही एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा कि भगवान राम से लाखों करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। राम मंदिर में चंदा चोरी होने से लोग आहत हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। पूरी जांच निष्पक्ष और ईमानदारी के साथ की जानी चाहिए। बैठक के दौरान सुमन देवी, डा.नासिर चौधरी, महिपाल, अनिल मेहरा, राजवीर सिंह, गुलफाम मलिक आदि मौजूद रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal