इफको द्वारा सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इफको द्वारा जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर सभागार में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह ने कृषि को आत्मनिर्भर बनाने एवं सहकार से समृद्धि लाने कम लागत में लाभकारी खेती बनाने का आह्वान किया। साथ ही रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करते हुए वैकल्पिक नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटे उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि हो तथा मिट्टी और पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक मेरठ बृजवीर सिंह ने सभी सचिवों को कृषक पंजिका को बढ़ावा देने, व्यवसाय में विवधीकरण करने एवं समय के अनुसार परिवर्तित होने का आह्वान किया एवं नैनो उर्वरकों के प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में बताते हुए व्यवसाय में वृद्धि की जानकारी दी ।
AR कोऑपरेटिव अरिमरदन सिंह ने भी सभी समितियों के सचिवों को समितियों पर उर्वरकों का स्टॉक रखने एवं समिति का व्यवसाय बढ़ाने का आग्रह किया। जिला सहकारी बैंक सचिव राजेश चौहान ने सभी समिति सचिवों को निर्देशित किया कि प्रत्येक समिति पर 25 टन यूरिया एवं 15 टन डीएपी स्टॉक बनाकर रखें किसी भी दशा में किसानों को कोई परेशानी ना हो। कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्षेत्रीय अधिकारी मुजफ्फरनगर ईश्वर सिंह ने जल विलय उर्वरकों ओर जैविक उर्वरकों के बारे में जानकारी दी एवं पोस मशीनों के आधार रिसेट, टोल फ्री नंबर, मोबाइल नंबर बदलने,संचालन एवं सावधानियां के बारे में बताया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह, बैंक सचिव राजेश चौहान, उप महाप्रबन्धक राजीव चौधरी, AR कोऑपरेटिव अरिमरदन सिंह, ADCO सुनील सैनी, इफको से उपमहाप्रबंधक मेरठ ब्रजवीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी ईश्वर सिंह, SFA शक्षम सिंह, हॉटस्पॉट SFA AAYUSH RATHI एवं सभी समितियों के सचिव उपस्थित रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal