श्री राम कॉलेज स्वायत्तशासी महाविद्यालय के उन्नत भारत प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज स्वायत्तशासी महाविद्यालय के उन्नत भारत प्रकोष्ठ द्वारा गोद लिए गए ग्राम ’भोपा एवं महमूदनगर माजरा, जनपद मुजफ्फरनगर में ’शिक्षा सबके लिए’ विषय पर एक दिवसीय शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना तथा समाज में शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था।
शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार होने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास की आधारशिला है। एक शिक्षित व्यक्ति न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन उन्नत भारत प्रकोष्ठ के समन्वयक विकास कुमार के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज में समान अवसर प्रदान करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने ग्रामवासियों को सर्व शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बालिका शिक्षा, वयस्क शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, सरकारी शैक्षिक योजनाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा नई शिक्षा नीति के प्रमुख बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के प्रति विशेष जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में बायो साइंस विभाग के सहायक प्रवक्ता अंकित कुमार ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास करने के साथ-साथ समाज को प्रगतिशील और आत्मनिर्भर बनाती है। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मिलकर यह संकल्प लें कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा प्रत्येक परिवार शिक्षा को अपने जीवन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल करे। उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा, नैतिक शिक्षा एवं डिजिटल शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने बच्चों की नियमित शिक्षा, विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का संकल्प लिया। ग्राम भोपा एवं महमूदपुर माजरा’ के ग्रामवासियों ने श्री राम कॉलेज स्वायत्तशासी महाविद्यालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के समापन पर उन्नत भारत प्रकोष्ठ की ओर से भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित विभिन्न जनहित कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal