हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने डीआरएम मुरादाबाद को ज्ञापन प्रेषित कर ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के गेट पर पानी भरने और निर्माण के लिए खोदे गए गढ्ढों से यात्रीयों को हो रही परेशानी को दूर करने की मांग की है। ज्ञापन में चौधरी चरण सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर पानी भरने और निर्माण कार्य के लिए दोनों ओर खुदे पड़े गड्ढों से यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनो से प्रवेश द्वार पर चल रहा निर्माण कार्य बंद है और गड्ढों मे बरसात का पानी भर गया है। लेकिन विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रीयों की परेशानी को देखते हुए समस्या का जल्द समाधान किया जाए।

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया






