लखनऊ (रिपोर्टर)। लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल की आत्मीय परिचय कराते हुए शिष्टाचार भेंट कराई।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताएं कि इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक संवाद हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आत्मीयता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला है।

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया






