सिडकुल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत दबोचा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना सिडकुल पुलिस ने चोरी मोटरसाइकिल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन जुलाई को शिवालिक गंगा विहार नवोदय नगर सिडकुल निवासी अमरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मोटरसाइकिल चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चोरी की गयी मोटरसाइकिल समेत दबोच लिया। पूछताछ में पुलिस की पकड़ में आए आरोपी शहवाज पुत्र मेहराज निवासी मोहल्ला जाटमपुरी थाना जाटम पुरी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी भूरा चिकन वाले का मकान रोशनाबाद सिडकुल ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस टीम में एसआई इंद्रजीत सिंह राणा, कांस्टेबल नरेंद्र चौहान शामिल रहे।

आशीर्वाद बैंकट हॉल, जानसठ रोड पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर ()। आशीर्वाद बैंक्विट हॉल जानसठ रोड पर बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान प्रातः 9:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत सायंकाल 3 बजे से 6 बजे तक कथा

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal