सकारात्मक जनजागरुकता व सोच बडे बदलाव की सामर्थ्य रखती है-डा.निशंक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति की और से विधिक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश और समाज में स्वतन्त्रतापूर्क रहते हुए भी हम अनेक सामाजिक और विधिक नियमों, कानूनों और उपबन्धों से विनिर्दिष्ट होते हैं और हमारे द्वारा उन नियम-कानून और उपबन्धों का पालन हमारे उनके प्रति जागरूक होने तथा हमारी सोच पर निर्भर करता है। हमारी सोच से ही हमारे कार्य भी संचालित होते है। अतः आवश्यकता सकारात्मक सोच की है, जो एक बड़ा बदलाव लाने की शक्ति व सामर्थ्य रखती है। समिति के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसकी सोच और समाजसेवा के संकल्प पर निर्भर करती है। समिति इसी सकारात्मक सोच के साथ समाज को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। डा.निशंक ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज अत्यन्त गंभीर विषय है। इस दौरान रोड सेफ्टी क्लब का शुभारम्भ भी किया गया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जीवन के हर मोड़ पर हमें कानूनी प्रावधानों के पालन की आवश्यकता होती है। इनकी जानकारी के अभाव में हम तमाम तरह की मुश्किलों में पड़ जाते हैं। राज्यमंत्री एवं गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जगदम्बनी, राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान तथा राज्यमंत्री सुनील सैनी ने भी विचार व्यक्त किये। समिति के संचालक अधिवक्ता ललित मिगलानी ने विधिक जानकारियां साझा कीं।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिये मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्रा, ट्रैफिक एण्ड ट्रान्सपोर्ट अधिकारी वरुणा सैनी, समाजसेवी डा.करुणा शर्मा, चेतना पथ के सम्पादक अरुण कुमार पाठक, हरिहरानंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या हेमा पटेल, योगी रजनीश, शिक्षाविद् डा.विजेन्द्र पालीवाल तथा करण मल्होत्रा को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में राजीव लोचन, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पंकज मिगलानी, रवि ढींगरा, मुरारीलाल वाधवा, जगदीशलाल पाहवा, प्रमोद शर्मा, आशु चौधरी, विनीत चौहान, अनिल कुमार, शुभम, सिद्धार्थ प्रधान, अर्चना शर्मा, डा.अर्पिता सक्सेना, दीपक पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, डा.अरुण चुग, कमल अरोड़ा, डा.प्रिया आहूजा, पावरलिफ्टर संगीता राणा सहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आशीर्वाद बैंकट हॉल, जानसठ रोड पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर ()। आशीर्वाद बैंक्विट हॉल जानसठ रोड पर बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान प्रातः 9:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत सायंकाल 3 बजे से 6 बजे तक कथा

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal