पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक कारगर योजना हुई साबित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। मुजफ्फरनगर में परियोजना अधिकारी यूपी नेडा भजन सिंह के अनुसार इस योजना के अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में अभी तक 21,309 आवेदन प्राप्त हुए है। 21012 वैण्डर सलेक्ट, 12337 लाभार्थियों के यहां सोलर संयंत्र स्थापित कराये गये है। 10825 लाभार्थियों को अनुदान प्राप्त हो चुका है। जनपद में अभी तक 35 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हुआ है। जनपद में 148 वैण्डर्स कार्यरत है। वैण्डरों द्वारा प्रचार-प्रसार कर पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति बढाई जा रही है। योजना के अन्तर्गत 03 कि०वाट संयंत्र स्थापना कराने पर 1,08,000/- मात्र का अनुदान है तथा 02 किलो वाट पर रुपए 90,000/- मात्र का अनुदान है। वर्तमान में जनपद में लगभग रुपए 95 करोड का अनुदान लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरण हो चुका है। 03 किलोवाट संयंत्र की कुल कीमत लगभग रुपए 1,85,000/- मात्र है तथा 2 किलोवाट की कीमत लगभग1,35,000/- मात्र है। संयंत्र स्थापना के उपरान्त बिजली का बिल नहीं के बराबर आता है। जनपद के बहुत से लाभार्थियों का बिल शून्य आ रहा है। तान्या चोपडा निवासी एटूजेड रोड निकट वसुन्धरा व सविता देवी पत्नी राजपाल निवासी-303 वहलना, मुजफ्फरनगर का माह अप्रैल का बिल शून्य आया है। योजना का लाभ उठाने के लिए अधिकतर लाभार्थी बैंक से ऋण लेकर संयंत्रों की स्थापना करवाते है, इस योजना की प्रगति में बैंको की अहम भूमिका है, परन्तु बैंक अधिकारी लाभार्थियों को ऋण देने में रूचि नहीं ले रहे है। उच्च अधिकारियों द्वारा योजना की समय-समय पर समीक्षा करने के उपरान्त बैंक मैनेजर लाभार्थियों को ऋण देने के लिए आनाकानी करते है तथा लाभार्थियों से अनावश्यक रूप से प्रपत्रों की मांग की जाती है। जिस कारण लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति दिन के समय कम होने के कारण भी योजना पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई