मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में जन सहभागिता बढ़ाने, श्री गणपति धाम मंदिर के खर्चो में पारदर्शिता लाने के साथ ही आगामी धार्मिक आयोजनों में पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और भव्यता लाने के उद्देश्य से शुक्रवार देर शाम भर्तियां कालोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर प्रांगण में आम सभा आयोजित की गई। बैठक में मंदिर समिति के साथ शहर के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा अन्य श्रद्धालु और दानदाता आदि शामिल हुए। सभा की अध्यक्षता समाजसेवी सतीश गोयल एवं संचालन रजत गोयल ने किया। बैठक में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक भीमसेन कंसल, उपाध्यक्ष सोम प्रकाश कुच्छल, मंत्री अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष जेपी गोयल ने श्री गणपति धाम मंदिर के वार्षिक आयोजनों पर रोशनी डाली। भीमसेन कंसल ने वर्ष भर के आय व्यय का मदवार विवरण प्रस्तुत किया तथा सभी से सहयोग, सुझाव और मार्गदर्शन मांगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मंदिर की विस्तृत आय व्यय का विवरण जब चाहे देख सकता है।

सभा के दौरान गुड खाडसारी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय मित्तल को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा पूरे सदन ने बधाई दी। इस दौरान संजय मित्तल ने कहा कि वास्तव में जिम्मेदारी कांटो भरा ताज होता है, लेकिन प्रभु कृपा से वह हर किसी के सुख दुख में उनके पारिवारिक सदस्य की तरह मजबूती से खड़े रहे,इसी वजह से उन्हें सभी का अपार स्नेह सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा। बैठक में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल,वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज, समाजसेवी निरंकार स्वरूप, राकेश बिंदल, शशांक जैन आदि ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश






