मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में जानसठ रोड पर एसकेबी आरोग्यम हॉस्पिटल के निकट टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमीमें स्विमिंग पूल का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर का भ्रमण कर इसकी प्रशंसा की।
टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमी का भव्य शुभारंभ दोपहर के समय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया था। इसके बाद पहुंचे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं गौरव स्वरूप ने परिसर में स्थित स्विमिंग पूल व अन्य खेल ग्राउंड का फीता काटकर उद्घाटन किया।
टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमी का संचालक शाश्वत गोयल, निकुंज गोयल, वासु मित्तल, ध्रुव मित्तल एवं शुभम जैन आदि ने बताया कि एकेडमी में बॉक्स क्रिकेट, पिकल बॉल, एक्टिविटी एरोबिक्स, स्पोर्ट्स फुटबॉल, स्विमिंग पूल, सोएपी फुटबॉल और जॉर्बिंग बॉल से मनोरंजन का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेणु गर्ग, पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, पूर्व सभासद विकल्प जैन, प्रेमी छाबड़ा एवं आशुतोष गुप्ता का टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमी में पूर्व सभासद दीपक गोयल एवं रजनी गोयल ने स्वागत किया।

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश






