भारत की नई रिफाइनरी, देश में नहीं होगी अब पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी

Share :

नई दिल्ली (रिपोर्टर)। भारत की नई रिफाइनरी का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने जा रहे हैं, जिसके बाद देश में अब पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं होगी। लंबे समय से देश में पहले यूक्रेन-रूस युद्ध और उसके बाद पश्चिम एशिया संकट ने विश्व में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर कई तरह से सवाल उठा दिए हैं। इन घटनाक्रमों ने कच्चे तेल और ईंधन की वैश्विक उपलब्धता पर गंभीर प्रभाव डाला है, जिससे कई देशों में उत्पादन और निर्यात प्रभावित हुआ है। ऐसे में भारत ने अपनी रिफाइनरी क्षमता को और गति देने के संकेत दिए हैं, जो ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बाड़मेर (पचपदरा, बालोतरा) में इस कड़ी में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) की नई ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन करने जा रहे है। यह रिफाइनरी इंडियन आयल (आईओसी) की परादीप रिफाइनरी (2016) के बाद पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी व पेट्रोरसायन कॉम्प्लेक्स है। 90 लाख मैट्रिक टन सालाना की रिफाइनिंग क्षमता व 24 लाख मैट्रिक टन सालाना (एमएमपीटीए) पेट्रोरसायन क्षमता वाली इस परियोजना की कुल लागत 79,459 करोड़ रुपये की है। इससे वैश्विक बाजार में पेट्रो उत्पादों (पेट्रोल,डीजल आदि) की बिक्री करने में भारत की स्थिति और मजबूत होगी।
पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि इस परियोजना का समय बेहद उपयुक्त है। अमेरिका में 1976 के बाद कोई बड़ी ग्रीनफील्ड रिफाइनरी नहीं बनी है। यूरोप में रिफाइनरियां बंद हो रही हैं। वहां वर्ष 2030 तक 10-15 लाख बैरल रोजाना की क्षमता बंद होने की बात हो रही है।
अंतरराष्ट्रीय एनर्जी एजेंसी (आइईए) की पिछले साल की रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक वैश्विक स्तर पर 42 लाख बैरल प्रतिदिन नई रिफाइनिंग क्षमता जोड़ी जाएगी जबकि इस दौरान 16 लाख बैरल रोजाना क्षमता की रिफाइनरियां बंद भी होंगी। असलियत में रिफाइरी क्षमता में वृद्धि मांग से ज्यादा होगी।
चीन व भारत में ही मुख्य तौर पर नई रिफाइनरी लगेंगी लेकिन अब चीन में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में आशा से ज्यादा वृद्धि के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि वह नई रिफाइनरी क्षमता पर ब्रेक लगाएगा। दूसरी तरफ, भारत में और नई रिफाइनरियों की संभावनाएं भी तलाश रहा है। सरकार की योजना के तहत बाड़मेर के बाद आंध्र प्रदेश में रामायपट्टनम के पास बीपीसीएल-ओआईएल की प्रस्तावित रिफाइनरी, गुजरात में ओएनजीसी की संभावित ग्रीनफील्ड परियोजना और विभिन्न रिफाइनरियों की क्षमता में और विस्तार (बरौनी, नुमालीगढ़, पानीपत आदि) पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लक्ष्य यह है कि 2028 तक कुल रिफाइनिंग क्षमता को करीब 31 करोड़ मैट्रिक टन सालाना हो जाए। देश में अभी 23 रिफाइनरियां हैं जिनकी कुल क्षमता 25.8 करोड़ मैट्रिक टन सालाना है।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही, 56 वाहनों के चालान कर ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10वां स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10 वा स्थापना दिवस सहारनपुर बस स्टैंड के सामने स्थित वैंकटहाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जी पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व गौरव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (युवा) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) समर ठाकुर

रेशू प्रांगण में राजा-महाराजाओं की तरह हुई गरीब लड़के रोशन कुमार और लड़की रिया कश्यप की शादी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशु विहार स्थित रेशु प्रांगण में कथा व्यास शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से 7 दिवसीय अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा एवं गत दिवस विशाल भंडारे के आयोजन के बाद आज देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विवाह योग्य गरीब कन्या एवं तुलसी जी का विवाह बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जूना अखाड़े ने स्थगित किए सभी धार्मिक अनुष्ठान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री बिष्ट के निधन पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने तीन दिन तक पूरे देश में अपने सभी प्रमुख मठों, मंदिरों और आश्रमों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई