अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस बुढाना में जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन एवं प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग श्री अभिनव राज के मार्गदर्शन में डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय/ सभाकक्ष में जनजागरूकता कार्यक्रम/ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित अतिथि रिया सिंह जिला समन्वयक, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन तोमर का डॉ राजीव कुमार द्वारा स्वागत किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर
“प्लास्टिक का थैला, पर्यावरण करे मैला” विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी में उपस्थित आंगनबाड़ी वर्कर्स द्वारा किया गया प्रतिभाग, विजेता प्रतिभागी श्रीमती रश्मि को किया गया सम्मानित।

अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस प्रत्येक वर्ष 03 जुलाई को मनाया जाता है।
इस विशेष दिवस का उद्देश्य हमारे पर्यावरण पर प्लास्टिक बैग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
यह सभी को सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद करने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प खोजने के लिए प्रोत्साहित करता है।
“अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस- 2026” जागरूक करता है कि कपड़े या जूट की थैलियों का उपयोग करने जैसे छोटे बदलाव भी पर्यावरण पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस का महत्व और लाभ
पर्यावरण संरक्षण: महासागरों, नदियों और लैंडफिल में प्लास्टिक प्रदूषण को कम करता है।
वन्यजीव संरक्षण: प्लास्टिक के सेवन से समुद्री जीवों और पक्षियों को होने वाले नुकसान को कम करता है।
जलवायु संबंधी लाभ: प्लास्टिक उत्पादन में उपयोग होने वाले जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होती है।
सतत आदतें: व्यक्तियों और समुदायों के बीच दीर्घकालिक पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देती हैं।

सामुदायिक जागरूकता: यह विद्यालयों, गैर सरकारी संगठनों और स्थानीय समूहों को अभियान और पहलों के माध्यम से कार्रवाई करने के लिए सशक्त बनाता है। अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस कार्यशाला में सुश्री शिवानी एवं सुश्री दीपा सुपरवाइजर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त कार्यशाला में बाल विकास परियोजना बुढाना की आंगनबाड़ी वर्कर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई एवं आभार व्यक्त किया गया।

मुजफ्फरनगर में स्विमिंग पूल का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं गौरव स्वरूप ने किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में जानसठ रोड पर एसकेबी आरोग्यम हॉस्पिटल के निकट टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमीमें स्विमिंग पूल का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर का भ्रमण कर इसकी प्रशंसा की। टारगेट स्पोर्ट्स एकेडमी का भव्य शुभारंभ दोपहर के समय मंत्री

श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर समिति की आम सभा संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में जन सहभागिता बढ़ाने, श्री गणपति धाम मंदिर के खर्चो में पारदर्शिता लाने के साथ ही आगामी धार्मिक आयोजनों में पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और भव्यता लाने के उद्देश्य से शुक्रवार देर शाम भर्तियां कालोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर प्रांगण में

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक कारगर योजना हुई साबित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। मुजफ्फरनगर में परियोजना अधिकारी यूपी नेडा भजन सिंह के अनुसार इस योजना के अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में अभी तक 21,309 आवेदन प्राप्त हुए है। 21012 वैण्डर सलेक्ट, 12337 लाभार्थियों के यहां सोलर संयंत्र स्थापित कराये

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया पार्क के सौंदर्यकरण एवं पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 4 में पार्क के सौंदर्यकरण एवं क्षेत्र में कई स्थानों पर पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विकास करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ,

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने दिए नाला सफाई कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने नाला सफाई कार्य शीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को शिवमूर्ति क्षेत्र में नाला सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान मेयर किरण जैसल ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने से पूर्व सभी नालों की सफाई कार्य को पूरा किया जाए।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया “इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे”

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में “इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे” के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में प्लास्टिक थैलों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal