हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब कनखल के डायरेक्टर डा.विशाल गर्ग, प्रधान राजीव अरोड़ा व सचिव मनोज सुबुद्धि ने रोटरी 3080 के नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गर्वनर धीरज मिगलानी का स्वागत सम्मान किया और शुभकामनाएं दी। चंडीगढ़ क्लब चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धीरज मिगनानी को शुभकामनाएं देते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि सेवा ही रोटरी क्लब की पहचान है। पूरे देश में रोटरी क्लब विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से सेवा के दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। धीरज मिगलानी के नेतृत्व में रोटरी 3080 सेवा, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम में वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रीटा कालरा, डिस्ट्रिक्ट गर्वनर एमपी गुप्ता, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर टीके रूबी, जितेंद्र ढींगरा, अरुण मोंगिया, रंजीत भाटिया, राजपाल आदि मौजूद रहे।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी
लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री






