छह साल बाद मिला इंसाफः होमगार्ड हत्याकांड में दोषी को फांसी की सजा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। करीब छह वर्ष पुराने बहुचर्चित होमगार्ड रतिराम हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दोषी दीपक को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। ड्यूटी के दौरान होमगार्ड पर हुए जानलेवा हमले के मामले में लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों को पर्याप्त मानते हुए आरोपी को फांसी की सजा से दंडित किया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया। इससे पहले 24 जून 2026 को अदालत ने आरोपी दीपक को दोषी करार दिया था। अभियोजन के अनुसार मामला 4 जून 2020 का है। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुढ़ाना मोड़ पुलिस चैकी पर तैनात कांस्टेबल इस्लाम और होमगार्ड रतिराम रात करीब 10.15 बजे क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें डीलर वाली गली से एक महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने देखा कि आरोपी युवक दीपक का अपनी मां राजबाला के साथ विवाद चल रहा था। दीपक अपनी मां पर हमलावर हो रहा था, पुलिस द्वारा हस्तक्षेप किए जाने पर आरोपी कथित रूप से आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करते हुए होमगार्ड रतिराम पर चाकू से हमला कर दिया। उसने होमगार्ड पर चाकू से कई वार कर दिए, हमले में गंभीर रूप से घायल रतिराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, करीब चार माह तक चले उपचार के बाद 4 अक्टूबर 2020 को मेरठ में होमगार्ड रतिराम की मृत्यु हो गई। इसके बाद मृतक के पुत्र अर्जुन की तहरीर पर मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाई गईं।
सहायक शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार के अनुसार, अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में आरोपी दीपक के खिलाफ कुल 13 गवाहों के बयान दर्ज कराए। प्रस्तुत साक्ष्यों, चिकित्सीय रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 25 जून को आरोपी दीपक की गिरफ्तारी की थी। पुलिस ने होमगार्ड की मौत हो जाने के बाद 13 अक्टूबर को हत्या की धाराओं के साथ आरोपपत्र दाखिल किया, इसके बाद 5 नवंबर 2020 को अतिरिक्त आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 19 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए थे। लंबी सुनवाई और बहस के बाद अब दोषी दीपक को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई