मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के निर्देशों एवं डीएम मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के आदेश के क्रम में जनपद में उर्वरक की गुणवत्ता व यूरिया की आपूर्ति के लिए छापेमारी की गई। गुरुवार को की गई इस छापेमारी में उप कृषि निदेशक सदर व जानसठ तहसील के 09 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे, जिनमें से 04 उर्वरक के नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त बुढ़ाना तहसील और खतौली तहसील में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक वर्ग १ शुभम नामदेव द्वारा निरक्षण किया गया जिसमे 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण उनकी टीम ने किया और 5 नमूने गृहीत किए।

श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ में एलएलबी पाठ्यक्रम में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ, मुजफ्फरनगर में विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में एल0एल0बी पाठ्यक्रम में इस वर्ष छात्राओं का बोलबाला रहा है। इस क्रम में एल0एल0बी0 सत्र-2023-2026 प्रथम स्थान निकिता राठी, द्वितीय स्थान प्रवीन कुमार व तृतीय स्थान अफ्शा ने प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त एल0एल0बी अंतिम सेमेस्टर में निकिता प्रथम






