डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जन संघ के प्रवर्तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर चल रहे संस्मरण पखवाड़े के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक एवं सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निर्दलीय चुनाव लड़कर भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी संसद में पहुंचे और भारी उद्योग मंत्री बने लेकिन नेहरू की नीतियों का विरोध करते हुए उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रारंभ से ही नारा लगाते आए हैं जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी की इच्छा है कि POK को भी भारत में विलय कर लिया जाए।

जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षियो द्वारा कुछ लोगो के चंदा चोरी करने पर पूरे संघ और विश्व हिंदू परिषद को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद सोमवीर सिंह, अनूप बाल्मीकि पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ पुरुषोत्तम, शरद शर्मा, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजली चौधरी, आंचल तोमर, सचिन पावर्टी, श्वेता कौशिक, सुनील दर्शन, रविकांत पाल, ममता अग्रवाल, अनुज सहरावत, दिनेश पुंडीर, रक्षित नामदेव, पुरोहित ऊंटवाल, सर्वेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल पाल, विजय शुक्ला, विजय सैनी, डॉ देशबंधु तोमर, सभासद अमित पटपटिया, अमित शर्मा, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, बबिता सिंह, प्रशांत चौधरी, अभिजीत सिंह गंभीर, सचिन सैनी, अमन तोमर, मोहित कुमार, बबिता गुप्ता, परमेश सैनी, अतुल सैनी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी ने आए हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया एवं संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में सभी के सहयोग का आवाह्न किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री संजय गर्ग ने किया।

छह साल बाद मिला इंसाफः होमगार्ड हत्याकांड में दोषी को फांसी की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। करीब छह वर्ष पुराने बहुचर्चित होमगार्ड रतिराम हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दोषी दीपक को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। ड्यूटी के दौरान होमगार्ड पर हुए जानलेवा हमले के मामले में लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों को

कृषि विभाग के ताबड़तोड़ छापे, नहीं मिली कोई अनियमितता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के निर्देशों एवं डीएम मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के आदेश के क्रम में जनपद में उर्वरक की गुणवत्ता व यूरिया की आपूर्ति के लिए छापेमारी की गई। गुरुवार को की गई इस छापेमारी में उप कृषि निदेशक सदर व जानसठ तहसील के 09 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे, जिनमें से 04 उर्वरक के नमूने

बहादराबाद पुलिस ने किया स्मेक के साथ आरोपित गिरफ्तार

बहादराबाद (रिपोर्टर)। पुलिस ने गस्त के दौरान एक व्यक्ति को स्मेक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसे लेकर बुधवार

होप सुपर स्पेशियलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगी पीईटी-सीटी स्कैन की सुविधा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। होप सुपर स्पेशियलिटी एंड कैंसर हॉस्पिटल जगजीतपुर में शीघ्र ही पीईटी-सीटी स्कैन (न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग) की अत्याधुनिक सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके शुरू होने के बाद हरिद्वार एवं आसपास के जनपदों के मरीजों को पीईटी-सीटी स्कैन जांच के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। हॉस्पिटल के

जन अधिकार पार्टी ने डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका, किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जन अधिकार पार्टी (ज.) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हिलबाई पास मार्ग स्थित डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को

बोड़ाहेड़ी गांव में दो पक्षों में मारपीट मामले में पुलिस ने 51 आरोपियों पर की कानूनी कार्रवाई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना पथरी क्षेत्र के बोड़ाहेड़ी गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट व झगड़े के मामले में पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से गांव की निगरानी करते हुए छतों पर इकठ्ठा किए गए ईंट व पत्थर हटवाने के साथ 51 आरोपियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चिहिन्त किए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal