बहादराबाद (रिपोर्टर)। पुलिस ने गस्त के दौरान एक व्यक्ति को स्मेक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसे लेकर बुधवार देर सायं को जैसे ही बहादराबाद पुलिस नहर पटरी सुमन नगर जाने वाले रास्ते पर पहुंची उसी समय कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति दिखाई दिया। जो कि संदिग्ध लग रहा था पुलिस को देख उस व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसका पीछा कर कुछ दूरी। पर पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास 7. 5 ग्राम स्मेक बरामद हुई। पुलिस ने स्मेक को अपने कब्जे में लेकर उसे थाना बहादरबाद ले आई। पूछताछ पर उंसने अपना नाम शावेज निवासी मस्जिद वाली गली बहादराबाद बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आरोपित को कोर्ट में पेश किया।

कृषि विभाग के ताबड़तोड़ छापे, नहीं मिली कोई अनियमितता
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के निर्देशों एवं डीएम मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के आदेश के क्रम में जनपद में उर्वरक की गुणवत्ता व यूरिया की आपूर्ति के लिए छापेमारी की गई। गुरुवार को की गई इस छापेमारी में उप कृषि निदेशक सदर व जानसठ तहसील के 09 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे, जिनमें से 04 उर्वरक के नमूने






