पालिका में फर्जी साइन करने वाले बीसी सोनू मित्तल के खिलाफ कार्यवाही की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। चाय वाले के उधार चाय के पैसों के लेनदेन मामले में कोर्ट तक मामला पहुंचने के साथ ही पीड़ित को जारी समन में पालिका की फजीहत से आहत पूर्व वार्ड सभासद व उनकी पत्नी वर्तमान में बोर्ड की सभासद ने चेयरपर्सन को पत्र लिखकर दोषी पर कोई कार्रवाई न होने पर चिंता जताई है। एक चाय वाले के खिलाफ अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए टैक्स विभाग के लाइसेंस पटल पर कार्यरत बीसी सोनू मित्तल के द्वारा टीएस के फर्जी हस्ताक्षर कर एक साथ 13 चालान काटने के कृत्य को लेकर उन्होंने कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
पालिका सभासद सीमा जैन और उनके पति भाजपा नेता पूर्व सभासद विकल्प जैन ने पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को पत्र सौंपते हुए मामले को गंभीरता से लेकर कार्यवाही की मांग की है, ताकि कोई कर्मचारी भविष्य में ऐसा गंभीर कृत्य में न कर पाये। वार्ड सभासद ने पत्र में कहा कि चेयरपर्सन ने पालिका में भ्रष्टाचार और गलत आचरण करने वालों के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति पर काम किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपने गलत कार्य व्यवहार से पालिका व चेयरपर्सन की छवि को धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने लाइसेंस पटल का कार्य देख रहे बीसी द्वारा चाय विक्रेता मंगेश का प्रकरण उठाते हुए कहा कि चाय की उधारी के पैसों को लेकर विवाद के बाद 01 से 18 जुलाई तक पालिका अधिनियम 1916 की धारा-265 में दिए अधिकार का गलत प्रयोग करते हुए रंजिशन झूठा अतिक्रमण बताते हुए एक साथ 13 जुर्माना चालान सोनू मित्तल ने कर दिये। सभासद ने कहा कि इसमें यह तथ्य गंभीर है कि बीसी द्वारा इस कार्यवाही के प्रति विभागीय अफसरों और लाइसेंस पटल के प्रभारी टीएस नरेश शिवालिया को अवगत कराये बिना उनके फर्जी हस्ताक्षर से जुर्माना चालान वाद कायम करते हुए प्रेषित किये गये। यह कृत्य किसी भी प्रकार से क्षम्य नहीं है। मंगेश एक गरीब व्यक्ति है और टाउनहाल गेट नम्बर दो के समक्ष सदर बाजार में छोटा सा चाय का ठिया लगाकर अपने परिवार की आजीविका चला रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कुछ कर्मियों का गलत कार्य व्यवहार सामने आया और गंभीर कार्यवाही न होने से इनके हौंसले बढ़ रहे है। ऐसे में सभासद ने चेयरपर्सन से कठोर कार्यवाही की मांग की, ताकि भविष्य में कोई कर्मचारी ऐसा कृत्य न कर पाये।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि सोनू मित्तल पर फर्जी हस्ताक्षर से चालान कराने के आरोप लगे हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार को जांच सौंपी है। कर अधीक्षक द्वारा जांच की जा रही है और सम्बंधित को नोटिस जारी कर जवाब भी तलब किया है। जांच आख्या आने के बाद मामले में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। किसी के लिए भी ऐसा आचरण बर्दाश्त नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal