मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा तुलसी पार्क निकट शिव चौक मुजफ्फरनगर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ अलीगंज में अग्निकांड में मारे गए छात्रों की आत्मा की शांति हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजित की गई। इस दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दीपक जलाकर ब पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर बोलते हुए संजय अरोड़ा ने कहा कि उक्त घटना अत्यंत दुखत है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन दिवंगत आत्माओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा प्रभु से प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को इस असहनीय। दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता शर्मा अरोड़ा जी ने कहा कि घटना बहुत दुखद है उन्होंने मृतक छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से मांग कि दोषियों को किसी भी स्तर पर बक्सा नहीं जाना चाहिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर राजीव बंसल राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रदेश के अंदर सभी संस्थाओं की जांच करा कराकर सभी मानक पूरे किये जाये। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय अरोड़ा श्रीमती सरिता शर्मा अरोड़ा प्रवीण जैन राजीव कुमार बंसल अनिल मलिक गोल्ड गुप्ता राजेश शर्मा संजय कुमार एडवोकेट विकास गुप्ता आदि हिंदू वीर उपस्थित थे।

दो कोचिंग सेंटर सील, पंडितजी ढ़ाबा समेत 8 लाइब्रेरी कराई बंद
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर के अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इस बीच नींद से जागे प्रशासन ने मानकों की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन को लेकर नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और सीएफओ अनुराग कुमार ने संयुक्त टीम के साथ शहर






