दो कोचिंग सेंटर सील, पंडितजी ढ़ाबा समेत 8 लाइब्रेरी कराई बंद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर के अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इस बीच नींद से जागे प्रशासन ने मानकों की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन को लेकर नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और सीएफओ अनुराग कुमार ने संयुक्त टीम के साथ शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान भोपा रोड पर संचालित कौशल विकास के ‘आईआईएफएल इंस्टीट्यूट’ और ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल टेक्नोलॉजी’ में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। जिला प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से नियम विरुद्ध चल रहे शिक्षण और व्यावसायिक संस्थानों के संचालकों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान टीम को मुजफ्फरनगर और जानसठ क्षेत्र में बेसमेंट के भीतर नियमों को ताक पर रखकर संचालित होती मिलीं आठ लाइब्रेरियों को भी बंद कराने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही, शहर के हृदय स्थल शिवचौक पर स्थित प्रसिद्ध ‘पंडितजी ढ़ाबा’ में भी सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी मिलने पर उसे बंद करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए होटल संचालकों को वहां से अपना सामान हटाकर भविष्य में दोबारा होटल संचालन न करने की हिदायत दी है। इसी कड़ी में प्रतिष्ठित ‘आकाश इंस्टीट्यूट’ की जांच के दौरान भी कई खामियां उजागर हुईं, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां अग्रिम आदेशों तक कक्षा संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि छात्रों और आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि पंडितजी होटल सहित जिन लाइब्रेरी को बंद करने के निर्देश है। उनमें संचालन मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

‘हर घर तिरंगा’ महाभियान के अंतर्गत मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्र की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज मुज़फ्फरनगर स्थित अपने आवास पर ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

डीएम और एसएसपी को सम्मानित करेगा श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने कांवड़ मेले के लिए बेहतर व्यवस्थाएं किए जाने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार जताया है। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने डीएम, एसएसपी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal