अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक महावीर चौक स्थित होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष परम कीर्ति शरण ने की। बैठक में मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल रहे। बैठक का संचालन जिला युवा अध्यक्ष डॉ पुनीत सिंघल ने किया।
बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी व्यापारियों को एकजुट होकर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर आपके व्यापार मंडल की मांग पर मान्य सांसद हरेंद्र मलिक जी को ज्ञापन दिया गया था जिसमें मांग की गई थी कि एफओबी पॉल मंडी से शहर और शहर से मंडी पैदल फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होना चाहिए जो की पास हो गया है। उन्होंने कहा की सभी व्यापारियों को स्वदेशी सामान का व्यापार करना चाहिए। विदेशी सामान का त्याग कर देना चाहिए। ऑनलाइन व्यापार के संबंध में बताया गया कि इस कंपटीशन के दौर में अगर मार्केट में किसी भी वस्तु के रेट में गिरावट आई है तो आपको भी अपने मूल्य कंपटीशन के कारण कम करने चाहिए तभी आप ऑनलाइन से कंपटीशन कर पाएंगे।व्यापारी कल्याण दिवस के संबंध में बताया कि आपके ही व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी की मांग पर व्यापारी कल्याण दिवस की घोषणा की गई है यह व्यापारियों के लिए बहुत गर्व की बात है की बाल दिवस शिक्षक दिवस की तरह व्यापारी कल्याण दिवस भी प्रदेश के अंदर मनाया जा रहा है उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि कभी भी किसी भी समय किसी व्यापारी की समस्या हो तो वह अपनी समस्या को व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो के समक्ष रखें जिला प्रभारी राजेंद्र सिंघल व जिला महामंत्री प्रमोद त्यागी ने कहा कि कोई भी व्यापारी मिलावट का सामान न बेचे शुद्ध और स्वच्छ सामान का व्यापार करें अगर कोई व्यापारी आपकी नजर में गलत सामान का व्यापार करता है तो उसको भी रोके बैठक मे नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा नगर महामंत्री नीरज बंसल ने भी कहा कि जनपद में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने यह भी कहाकि व्यापारी अपना सामान अपनी सीमा में रखें ताकि अतिक्रमण से बचे रहे व्यापार मंडल में शामिल हुए 25 नए व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए बैठक में परम कीर्ति शरण जी, राजेन्द्र सिंगल जी धारा पाल राकेश ढींगरा जयपाल शर्मा, प्रमोद त्यागी, नीरज बंसल, अंशुमन अग्रवाल, विवेक गर्ग अनिल तायल दलीप कुमार डॉ. पुनीत सिंघल, लवी गोयल, अमित राय जैन, राजेंद्र सिंघल, मुदित जैन, राहुल मारवाड़ी कामेश्वर त्यागी आशुतोष गर्ग, नवीन सिंगल सदीप गर्ग , अविरल मित्तल दीपक सुरी अमित धीमान अचिन सागर गर्ग अनुराग सिंगल सुशील गर्ग,आदित्य आर्य,अमित विश्वकर्मा, अजय गर्ग, दिनेश नीरज गाँधी मो० शाहनुर, अमित गर्ग ,अखिल गर्ग , मनु बंसल तारीख फारुकी,संजय बंसल,अमजद सैफी सुभाष मित्तल, देवेंद्र सिंह, अजय अनेजा, डॉ नितिन जैन, सचिन गोयल संभव जैन ,कीमती लाल जैन गोपाल कंसल प्रतिक वद्वन अग्रवाल शिवकुमार भानु प्रताप राजेश खन्ना आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

दो कोचिंग सेंटर सील, पंडितजी ढ़ाबा समेत 8 लाइब्रेरी कराई बंद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर के अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इस बीच नींद से जागे प्रशासन ने मानकों की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन को लेकर नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और सीएफओ अनुराग कुमार ने संयुक्त टीम के साथ शहर

लखनऊ अग्निकांड में मारे छात्रों की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा तुलसी पार्क निकट शिव चौक मुजफ्फरनगर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ अलीगंज में अग्निकांड में मारे गए छात्रों की आत्मा की शांति हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजित की गई। इस दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दीपक जलाकर ब पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर

हरिद्वार पुलिस की तत्परता रंग लाई, एक घंटे में ढूंढ निकाला लापता किशोर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते महाराष्ट्र से अपने परिजनों के साथ हरिद्वार आए एक किशोर को मात्र एक घंटे के भीतर सकुशल खोजकर उसके परिवार को सौंप दिया गया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क कर बताया कि उसका 17 वर्षीय पुत्र श्रवण गायकवाड़, निवासी ग्राम

सदैव प्रासंगिक रहेंगी घीसा संत महाराज की शिक्षाएं-महंत देवेंद्र दास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दुर्गा नगर भूपतवाला स्थित सतगुरु घीसा पंथ दरबार में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों से संत और श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। खेकड़ा धाम के गद्दीनशीन महंत देवेंद्र दास महाराज ने बताया कि गंगा दशहरा

विश्व ओलंपिक दिवस पर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर में विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त होने पर गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम तथा गोरखा समाज कल्याण समिति, उत्तराखंड में सदस्य मनोनीत होने पर पदम

भारत विकास परिषद समाज में संपर्क,संस्कार व सहयोग के संकल्प साथ प्रेरणादायक कार्य

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद समाज में संपर्क,संस्कार व सहयोग के संकल्प साथ प्रेरणादायक कार्य कर रही है। परिषद समाज के वंचित व गरीब लोगों के लिए सेवा प्रकल्प के रूप में कार्यरत है। बाई पास रोड़ स्थित एक होटल में विकास परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष मनीष सिंघल ने प्रवास बैठक में कहा कि व्यक्ति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal