मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हिंदू संघर्ष समिति संयोजक नरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों हिंदू संगठन और सैकड़ो कॉलोनीवासी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने लैंड जिहाद प्रकरण पर नगर मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम ज्ञापन सौपा। उक्त ज्ञापन के माध्यम से हिंदू संगठनों ने वर्ग विशेष को चेतावनी दी कि वह हिंदू बस्बतियों में मकान ना खरीदे। साथ। ही उन्होंने जिला प्रशासन को चेताया कि यदि समय रहते इस मामले में संज्ञान नहीं लिया गया तो हिंदू संगठन स्वयं मकान पर तालाबंदी को विवश होंगे।
मीडिया को जानकारी देते हुए नरेंद्र पंवार ने बताया कि जनपद की शहर कोतवाली क्षेत्र कृष्णापुरी में हिंदू बाहुल्य बस्ती में मुसलमानों द्वारा मकान खरीदा जाना एक षड्यंत्र की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि आज हिंदू बस्ती का माहौल बिल्कुल शांतिपूर्ण है। आने वाले समय में हिंदू त्योहार होली दीपावली पर पटाखे से इन्हे परेशानी होगी। होली पर गलती से रंग लग गया तो परेशानी होगी और इनकी बकरा ईद पर जानवर कटान का यें काम करेंगे। साथ ही उक्त क्षेत्र असामाजिक तत्वों का अड्डा भी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस प्रशासन से मांग है कि इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए सख्त कदम उठाए हम आपको 24 घंटे का समय दे रहे हैं उसके बाद हिंदू संघर्ष समिति स्वयं उक्त मकान पर तालाबंदी करेगी और क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों का स्वागत लाठी डंडों से किया जाएगा
इस मौके पर नरेंद्र सिंह पंवार संयोजक हिंदू संघर्ष समिति,देशराज चौहान जिलाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल,राजेश शर्मा जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ,शेंकी शर्मा जिलाध्यक्ष हिंदू रक्षा दल,राजीव शर्मा सभासद,मोहित मलिक सभासद,राजपाल बालियान,निशांत तायल,रामकुमार वर्मा,जगपाल आदि सेकड़ों मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






