मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में 7वीं मोहर्रम के अवसर पर सुबह से ही मजलिसों और मन्नत-ओ-नज्र का दौर शुरू हो गया। रसूल-ए-अकरम के कौल “हुसैन मुझसे है और मैं हुसैन से हूँ” को याद करते हुए कचेहरी गढ़ी और इमली जमाल अब्बास में नजर-ओ-नियाज का एहतमाम किया गया। इसके बाद मोती महल से रिवायती जुलूस बरामद हुआ, जिसमें जुल्जनाह (शहीद-ए-आजम की सवारी का प्रतीक) और अलम शरीफ शामिल रहे। मल्हूपुरा से भी एक जुलूस बरामद होकर मोती महल पहुंचा, जिसमें परवेज नकवी, चांद जैदी और जमा जैदी सहित अनेक अकीदतमंद शामिल हुए।
यह मुख्य जुलूस अपने कदीमी रास्तों—सर्राफा बाजार, करहेड़ा, अबूपुरा, खालापार, नदी वाला, बीच वाला और शिव चौक से होता हुआ वापस मोती महल पर जाकर संपन्न हुआ। जब जुलूस खालापार पहुंचा, तो वहाँ मरहूम इंतजार जैदी के निवास पर ‘खेमा-ए-अब्बास’ के पास अकीदतमंदों के लिए विशेष प्रबंध किए गए। जुलूस में खालिद असकरी जैदी, साहेब आलम, और अमन जैदी ने पुरदर्द नौहाख्वानी व सीनाअजनी की। रौनक अब्बास शानी ने बताया कि मजलिसों में उलेमाओं ने कर्बला के उन शहीदों को याद किया, जिन्हें तीन दिन भूखा-प्यासा रखकर शहीद कर दिया गया था। जुलूस की व्यवस्था में जुहैर अब्बास, कैसर हुसैन, हसन नवाब, नुसरत जैदी और जकी जैदी आदि का विशेष सहयोग रहा।

पुलिस ने दबोचा बाज गैंग का सदस्य फायरिंग की घटना में शामिल था आरोपी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल बाज गैंग के एक और सदस्य को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ बहादराबाद, रूड़की और सिडकुल में कई मामले दर्ज हैं। थाना सिडकुल पुलिस ने






