हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल बाज गैंग के एक और सदस्य को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ बहादराबाद, रूड़की और सिडकुल में कई मामले दर्ज हैं। थाना सिडकुल पुलिस ने उस पर पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। मामले में गैंग के दो नाबालिग सदस्यों सहित तीन आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने अप्रैल में भेल फाउंड्री गेट के पास फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। घटना में बाज गैंग के कई सदस्य शामिल थे। जिनमें से तीन को तमंचों व चाकुओं समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाज गैंग के सदस्य नितिश पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम गंगनोली लक्सर को भेल सेक्टर-1 स्थित गांधी पार्क के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भण्डारी, एसआई नन्दकिशोर गवाड़ी, हेडकांस्टेबल विमल नेगी, कांस्टेबल वीर सिंह शामिल रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






