हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी जता रहे भाजपा नेता शिवा चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर उन्हें अपना बायोडाटा सौंपा। बायोडाटा में शिवा चौहान ने पार्टी में सक्रिय भूमिका एवं संगठन में अपनी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मंाग की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बुके एवं पटका पहनाकर स्वागत करते हुए शिवा चौहान ने कहा कि वे काफी समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं को हल करने में भी मदद करते हैं। विधानसभा क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाना उनका लक्ष्य है। शिवा चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी स्थानीय को मौका दें। पैराशूट प्रतिनिधि जनता की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाते हैं। शिवा चौहान ने कहा कि यदि उन्हें अवसर दिया गया तो पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सीटिंग विधायक के जनसमस्याओं के निराकरण में रूचि नहीं दिखाने से जनता उनसे नाराज है। शिवा चौहान ने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र की जनता का समर्थन उनके साथ है। शिवा चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें आश्वासन दिया है।

मुजफ्फरनगर में अकीदत के साथ निकाला गया 7वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में 7वीं मोहर्रम के अवसर पर सुबह से ही मजलिसों और मन्नत-ओ-नज्र का दौर शुरू हो गया। रसूल-ए-अकरम के कौल “हुसैन मुझसे है और मैं हुसैन से हूँ” को याद करते हुए कचेहरी गढ़ी और इमली जमाल अब्बास में नजर-ओ-नियाज का एहतमाम किया गया। इसके बाद मोती महल से रिवायती जुलूस बरामद






