मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं चरथावल क्षेत्र से जुड़ी भाजपा नेत्री सपना कश्यप ने सुरेंद्रनगर स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर सुभाष चौहान के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, संगठनात्मक गतिविधियों और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान सपना कश्यप और ठाकुर सुभाष चौहान ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर भी बातचीत की। क्षेत्र की समस्याओं, जनता से जुड़े विषयों और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर सुभाष चौहान ने सपना कश्यप का स्वागत किया। वहीं सपना कश्यप ने कहा कि जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण ही राजनीति की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस मुलाकात को क्षेत्रीय राजनीति में आपसी समन्वय और संवाद के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यतः भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र कश्यप मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, दुधली प्रधान शोभित पंडित, जिला कार्यकारिणी सदस्य बृजपाल सिंह, कैमिस्ट एसोसिएशन के संगठन मंत्री सचिन त्यागी, महामंत्री दिव्य प्रताप सोलंकी, दिवाकर सोलंकी, ठा०अमित पुंडीर एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






