योग को जीवनशैली बनाना जरूरी, स्वस्थ शरीर के लिए योग अत्यंत आवश्यक : मदन कौशिक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आयुष विभाग की ओर से ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर निगम की मेयर किरण जैसल, अपर सचिव एवं निदेशक आयुर्वेद विजय कुमार जोगदंडे तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुष मंत्री मदन कौशिक ने प्रदेशवासियों और जनपदवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ में रखा गया योग दिवस का प्रस्ताव आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। वर्तमान में 190 से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है और भारत योग के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। योग से व्यक्ति स्वस्थ होगा, समाज स्वस्थ होगा और देश भी स्वस्थ एवं विकसित बनेगा।
मेयर किरण जैसल ने कहा कि निरोगी जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। वहीं, अपर सचिव एवं निदेशक आयुर्वेद विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में पूरे प्रदेश में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयुष विभाग की ओर से योग शिविरों के साथ स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन कर लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद में ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक संतुलन भी बना रहता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।
इस अवसर पर संगम सांस्कृतिक कला मंच द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। आयुष विभाग की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयुष मंत्री मदन कौशिक और मेयर किरण जैसल ने ऋषिकुल परिसर में पौधारोपण भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महिमानंद जोशी, अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वंदना डंगवाल, डॉ. मनीषा चौहान और डॉ. दीपिका वर्मा ने किया।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal