हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जुर्स कंट्री निवासी नितिन घिंगरा ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी सतोषी सिंह उर्फ सोनी (15 वर्ष) पुत्री भुट्टा सिंह शनिवार दोपहर करीब दो बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि किशोरी का जल्द पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






