हरिद्वार (रिपोर्टर)। साध्वी ऋतम्भरा ने भूपतवाला स्थित अखण्ड दयाधाम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने भेंटवार्ता की। साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखण्डता कायम रखने में संत महापुरूषों की हमेशा अहम भूमिका रही है। प्राचीन काल में अनेक प्रमुख संतों ने पूरे देश का भ्रमण कर समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को दूर कर समाज को एकजुट किया। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार सनातन पर कुठाराघात करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में पूरे देश के संतों को एकजुट सनातन धर्म के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि आदि गुरू शंकराचार्य महाराज ने अखाड़ों की स्थापना कर सनातन के संरक्षण का जो दायित्व संतों को सौंपा था। संत समाज पूरी निष्ठा से उस दायित्व का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन को बदनाम करने वालों को मंूहतोड़ जवाब दिया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज की शिष्या साध्वी कृष्णानंद ने बताया कि 24 जून को आश्रम का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती, महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी सहित अनेक प्रमुख संत और राजनेता शामिल होंगे। इस अवसर महंत सत्यानंदश्री महाराज, महंत सत्यशील महाराज, समाजसेवी श्याम अग्रवाल मौजूद रहे।

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण
हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।






