मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं योग दिवस श्रद्धा के साथ मनाया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति तथा आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इसके उपरांत नियमित मुरली क्लास आयोजित की गई, जिसमें ईश्वरीय महावाक्यों के माध्यम से सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान की गई। कार्यक्रम में केशवपुरी सेवा केन्द्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका एवं महान आध्यात्मिक विभूति मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी, जिन्हें स्नेहपूर्वक “मम्मा” के नाम से जाना जाता है, के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
जयंती दीदी ने कहा कि मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी का जीवन सादगी, पवित्रता, त्याग, तपस्या और पूर्ण समर्पण का अनुपम उदाहरण था। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को मानवता की सेवा तथा ईश्वरीय कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व, अनुशासन और मातृवत स्नेह ने लाखों लोगों के जीवन में आध्यात्मिक जागृति का संचार किया। आज भी उनका आदर्श जीवन विश्वभर के लोगों को श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता तनाव, अशांति, प्रतिस्पर्धा और नैतिक मूल्यों का ह्रास मानव जीवन को अनेक समस्याओं की ओर ले जा रहा है। ऐसे समय में योग और आध्यात्मिकता ही वह सशक्त माध्यम हैं जो व्यक्ति को आंतरिक शक्ति, मानसिक संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। राजयोग ध्यान के माध्यम से व्यक्ति स्वयं की पहचान कर परमात्मा से जुड़ सकता है तथा जीवन में सुख, शांति और संतोष का अनुभव कर सकता है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जयंती दीदी ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह आत्मा, मन और बुद्धि को सशक्त बनाने की प्रक्रिया है। योग हमें स्वयं से जोड़ता है और राजयोग हमें परमात्मा से जोड़कर जीवन को श्रेष्ठ दिशा प्रदान करता है। उन्होंने सभी को नियमित योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशू एवं उनकी धर्मपत्नी शैल ने ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही जरूरतमंद क्षेत्रों में वितरण हेतु अन्न से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सत्य प्रकाश रेशू ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा विश्व शांति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक जागरूकता के क्षेत्र में की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष योग सत्र में आयुष विभाग के योगाचार्य अंकित ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति एवं मानव कल्याण की मंगलकामनाओं के साथ राजयोग ध्यान द्वारा हुआ। उपस्थित सभी भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने योग एवं आध्यात्मिक जीवनशैली को अपनाकर समाज में शांति, सद्भाव, नैतिकता और मानवीय मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीके सरला, रिया, तोशी, विधि, शीतल, पूजा, शालिनी, उर्मिल, अंजू सिंघल, दीपा, गीता, संतोष, ज्योति, मंजू बत्रा,होतीलाल शर्मा, अवनीत, सतीश वर्मा, बालेश्वर त्यागी, सुभाष चंद्र गुप्ता, राजेंद्र, विजय त्यागी, कपिल, वरुण सहित संस्था के अनेक भाई-बहन एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal