शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शिक्षकों एवं ऑनलाइन विद्यार्थियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और भिन्न-भिन्न गतिविधियों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध लेखन, पोस्टर, भाषण इत्यादि में छात्रों के द्वारा योग को दर्शाया गया। इन गतिविधियों में कुछ छात्रों का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। विद्यालय के योग शिविर में योग के लाभों के बारे में बताया गया। उसके बाद गर्दन, कंधे ,घुटने आदि के योगासन जैसे ताड़ासन, चक्रासन ,अर्ध चक्रासन, वज्रासन, भुजंगासन आदि का अभ्यास कराया गया। योग की शुरुआत गायत्री मंत्र अनुलोम, विलोम, प्राणायाम से की गई।
कुछ छात्र व अध्यापक स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में चल रहे योग शिविर में पहुंचे जहां उन्होंने भिन्न-भिन्न आसनों का अभ्यास किया। योग से जीवन को तनाव मुक्त बनाकर स्वस्थ रहने का अभ्यास किया जाता है। चिंता और आलस्य को दूर भगाया जाता है। योग करने से तनाव जड़ से समाप्त हो जाता है। तनाव शारीरिक और मानसिक दोनों बीमारियों का जनक है इसलिए जरूरी है कि जीवन में योग, ध्यान, मनोरंजन को शामिल किया जाए ताकि सभी व्यक्ति अपना संपूर्ण जीवन सुखमय बिता सकें। योग एक्सरसाइज और फिजिकल मूवमेंट न केवल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है बल्कि दिमाग को फिट रखने के लिए भी अहम है। योग का हर रोज अभ्यास करने से दिमाग सक्रिय और एकाग्र बनता है।आम तौर पर योग का अभ्यास खाली पेट सुबह किया जाता है ।सुबह के समय खुली जगह पर इसे करें ।जहां सभी को ताजा हवा मिल सके। योग हमारे स्वास्थ्य को हष्ट पुष्ट रखता है और प्रतिदिन अपने कार्य को समय पर करने की चेतावनी देता है,इसलिए हमें प्रतिदिन योग करना आवश्यक है ताकि हम नियत समय पर अपने कार्य को कर सके और अपने जीवन में आगे बढ़ सके। योग में अभिभावक को और छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल के डायरेक्टर विश्व रतन ने सभी अध्यापकों एवं बच्चों को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं योग भगाए रोग, योग जीवन का आधार है जैसी पंक्तियों को सच साबित करके जीवन को सुखमय बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या धारा रतन ने अंतरराष्ट्रीय योग में हिस्सा लेने वाले सभी छात्रों एवम् अध्यापकों को समझाया कि योग जीवन शक्ति को बढ़ाता है, तनाव व चिंता स्तर को कम करता है इसलिए योग को हमें दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और योग करने के लिए कम से कम हम सभी को 15 मिनट अवश्य निकाल लेनी चाहिए ताकि हम अपनी दिनचर्या को सफल बना सके।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal