अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. पी. सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं योग महोत्सव के उद्घाटन के साथ किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में योग को स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि योग न केवल रोगों से मुक्ति दिलाता है, बल्कि जीवन में सकारात्मकता एवं आत्मविश्वास का संचार भी करता है।
कार्यक्रम में डॉ. नितिन कुमार, सहायक आचार्य, एस.डी. डिग्री कॉलेज, योग प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तृत जानकारी दी। योगाभ्यास सत्र में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ओमबीर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने योग दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. आरके सिंह, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. जीआर किशोर, डॉ. सहदेव मान, डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. हरिशंकर राठौर, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुधीर पाल, डॉ. किशनपाल मलिक, डॉ. प्रेम कुमार भारती, डॉ. शशांक कुमार, डॉ. जीआर सिंह, डॉ. रविन्द्र, डॉ. गौरव जैन, डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. प्राची, डॉ. सोनाली, विजय कुमार, इन्द्रपाल, सहेन्द्र, ओमपाल तथा देवीशरण सहित महाविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों को फल वितरित किए गए। योग महोत्सव का आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा तथा उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal