बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल सम्पन्न कराने के लिए की गई मेहनत की सराहना की। बीते माह घटित अपराधों एवं उनके खुलासे की समीक्षा सहित लंबित विवेचनाओं, गंभीर अपराध, चारधाम यात्रा, पुलिस के निर्माणाधीन भवनों के निर्माण कार्य, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को गैंग बनाकर उत्पात मचा रहे लड़कों पर फोकस करने और उन्हे सही रास्ते पर लाने का प्रयास करने। अवैध अस्लाह लेकर सोशल मीडिया पर रीलबाजी कर रहे तत्वों को चिन्हित कर सख्ती से निपटने, कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समय से पूरा करने, जरूरी निर्माण, मरम्मत कार्यों, जरूरी उपकरण, सामान के लिए समय से पत्राचार करने करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियानों में हरिद्वार पुलिस का प्रदर्शन अच्छा है। सभी और अधिक सक्रियता दिखाएं। बच्चा चोरी के मामलों के खुलासों में मातहत अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाते हुए एसएसपी ने कहा कि कनखल, कलियर, और हरिद्वार में घटी बच्चा चोरी की घटनाएं बेहद गंभीर थी। तीनों मामलों में बच्चों की सकुशल रिकवरी में जवानों की मेहनत काबिलेतारीफ है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को डायल 112 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करने, ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने, भारी गर्मी के बीच सभी फायर स्टेशन को अलर्ट मोड़ पर रहने, महिला संबंधी अपराधों के मामले में पीडिता से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी लेने और मदद करने, छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने स्कूलों के गेट पर पुलिसकर्मियों की मौजदूगी, बैंकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार में प्रतिदिन औचक दौरा करने के निर्देश देते हुए एसएसपी ने कहा कि इंतजार करने के बजाए अपराध होने से रोकना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। लंबित मुकदमों का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। सत्यापन अभियान जारी रखने और शाम के वक्त फोर्स के साथ थाना क्षेत्र में निरंतर चैकिंग करना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखरचंद्र सुयाल सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, कोतवाली व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal