अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन की निदेशक योगाचार्य डा.उर्मिला पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में योगाचार्य डा.उर्मिला पाण्डेय ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराते हुए कहा कि योग एक दिन का उत्सव नहीं है। बल्कि यह स्वस्थ शरीर शांत मन और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का संदेश देता है तथा लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है। इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर डा.नरेश चौधरी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 की योग थीम स्वस्थ आयु के लिए योग है। डा. नरेश चौधरी ने कहा कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार होता है। रोजमर्रा की गतिविधियों को करने की क्षमता बढ़ती है। इसमें योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिसे हमें अपनी दिनचर्या में सर्वाेच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद ने कहा कि योग का मूल संदेश आत्मा और परमात्मा का मिलन है यह केवल शारीरिक व्यायाम या आसन नहीं है बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाने की एक जीवन शैली है। योग शिविर में निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन के योग प्रशिक्षक मनीषा, पदमा, पारुल, रितू शर्मा, सीमा ठाकुर, विशाल, इंडियन रेडक्रास स्वंयसेवक पूनम, विकास देशवाल, कासवी एवं आयुष विभाग प्रतिनिधि डा. संगीता ने विशेष रूप से सहयोग किया।

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), लोक निर्माण विभाग (PWD), शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई