अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन
निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन, इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान में आयुष विभाग के निर्देशन में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत 15 दिवसीय योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व दिवस पर श्री अवधूत मंडल आश्रम में योग शिविर आयोजित हुआ। योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डॉ. नरेश चौधरी एवं निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन की निदेशक योगाचार्य डॉ. उर्मिला पाण्डेयने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। योग शिविर में योगाचार्य डॉ. उर्मिला पाण्डेय ने प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए कहा कि योग एक दिन का उत्सव नहीं है बल्कि यह स्वस्थ शरीर शांत मन और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का संदेश देता है तथा लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित भी करता है।

इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 की योग थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ (Yoga For Healthy Ageing) है, यह विषय सभी उम्र के व्यक्तियों में स्वास्थ्य, सहनशक्ति और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने पर केन्द्रित है ताकि बढ़ती उम्र में भी व्यक्ति सक्रिय और स्वतंत्र रह सके। डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार होता है और साथ ही साथ रोजमर्रा की गतिविधियों को करने की क्षमता भी बढ़ती है और इन सबमें योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसे हमें अपनी दिनचर्या में सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है।
महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद ने कहा कि योग का मूल संदेश आत्मा और परमात्मा का मिलन है यह केवल शारीरिक व्यायाम या आसन नहीं है बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाने की एक जीवन शैली है। योग शिविर में निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन के योग प्रशिक्षक मनीषा, पदमा, पारुल, रितू शर्मा, सीमा ठाकुर, विशाल, इंडियन रेडक्रास स्वंयसेवक पूनम, विकास देशवाल, कासवी एवं आयुष विभाग प्रतिनिधि डॉ. संगीता ने विशेष रूप से सक्रिय सहभागिता की। निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन की निदेशक डॉ. उर्मिला पाण्डेय ने योग शिविर में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का विशेष रुप से धन्यवाद ज्ञापित किया।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal