मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है।
इसी क्रम में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में योगाचार्य द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान संबंधी अभ्यास कराए गए। साथ ही योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन, शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक एकाग्रता एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए नियमित रूप से योग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। योग का उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, ऊर्जावान एवं कार्यकुशल बनाए रखना है।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द






