मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज सी.डि. द्वारा जिला कारागार पहुंचकर वहां की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया। इस डाक्टर सतेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा उन्हे अवगत कराया गया कि अपने विधिक अधिकारो के प्रति जागरूक हो। डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी द्वारा कैदियों से उनकी समस्याए सुनी गयी तथा अवगत कराया गया कि दोषसिद्ध बंदियो को मा. उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कोई भी कानूनी समस्या होने पर अधीक्षक जिला कारागार मुजफ्फरनगर के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुज़फ्फरनगर को अवगत कराने अथवा आवेदन पत्र देने का कथन किया गया जिस पर कार्यवाही किये जाने की बात कही गयी। अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के मामले ई-जेल लोक अदालत, जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते है उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर को प्रेषित करें जिससे उनके मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव। द्वारा जिन बंदियों की जमानत याचिका अधीनस्थ न्यायालय द्वारा हो चुकी हो उन्हे विधिक सहायता प्रदान की गई।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






