मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास में जुटी हुई है। जबकि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजे जाने के साथ ही न्यायिक अधिकारी के समक्ष पीड़िता को प्रस्तुत किया गया है। उधर, आरोपी के घर पर ताला लगा है और पुलिस की कार्रवाई से बचने की खातिर पूरा परिवार घर को छोड़कर कहीं चला गया है।
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा मोरना निवासी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजीव बालियान उर्फ राजू द्वारा पहचान छिपाकर भाजपा नेत्री से निकटता बढ़ाने, उसका धर्मान्तरण कराकर निकाह करने, धोखे से मीट खिलाने नमाज पढ़ाने व रोज़ा रखवाने तथा तीस लाख की ठगी करने के आरोप में भोपा थाना पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी अशफ़ाक राजू सहित उसके पुत्र माजिद,फैजान पुत्री आयेशा व खुशबू के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई।
उक्त मामले में क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को चार विशेष टीम का गठन किया गया है। शीघ्र अरोपी की गिरफ्तारी अमल में लाई जाएगी।अरोपी के खिलाफ नोयडा के थाना सूरजपुर में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है।जिसे पीड़िता ने 19 अप्रैल 2024 को दर्ज कराया था।

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव






